फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congo: संयुक्त राष्ट्र दफ्तर और अस्पताल में हमला, भारतीय सेना ने रोका लूट का प्रयास, यूएन कर्मियों को बचाया

Mon, 25 Jul 2022 09:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासा

सार

कांगो में आज में कुछ नागरिक सशस्त्र समूहों द्वारा भारतीय सेना के संचालन अड्डों और स्तर III अस्पताल को लूटने का प्रयास किया गया। सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस लूट की कोशिश को विफल कर दिया। 
विज्ञापन
भारतीय सेना के शांति सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि कांगो में उसके संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने असैन्य सशस्त्र समूहों द्वारा परिचालन ठिकानों, अस्पताल में लूटपाट के प्रयासों को  विफल कर दिया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि उसके शांति सैनिकों ने संयुक्त राषट्र के आदेश और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 
सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और उन स्थानों पर संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की, जहां उन्हें तैनात किया गया था। अधिकारियों  ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ अन्य कार्यालय परिसरों में तोड़फोड़ की गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगो के गोमा में सोमवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के गोदाम पर हमला किया और कार्यालयों में लूटपाट की। इन प्रदर्शनकारियों ने शहर में सड़कों को अवरुद्ध किया और कार्यालयों में तोड़फोड़ की और कुछ सामग्री को नष्ट कर दिया और मिशन के परिसर के एक गेट पर आग लगाई।

कांगो में मिशन के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारे एक गोदाम पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। उन्होंने उपकरणों की लूट के लिए हमारे एक अड्डे में प्रवेश किया और कुछ कार्यालयों में प्रवेश करने में कामयाब रहे, हम स्पष्ट रूप से स्तब्ध हैं।"
विज्ञापन


मिशन ने एक बयान में कहा कि व्यक्तियों और समूहों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ की गई शत्रुतापूर्ण टिप्पणियों और धमकियों के एक दिन बाद यह हमला किया गया है।  मिशन के कार्यवाहक प्रमुख खासीम डायग्ने ने बयान में कहा, गोमा की घटनाएं न केवल अस्वीकार्य हैं बल्कि पूरी तरह से प्रतिकूल हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें