फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: जनरल मनोज पांडे ने काठमांडू में नेपाली पीएम देउबा से की मुलाकात, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 06 Sep 2022 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

जनरल मनोज पांडे रविवार को अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर नेपाल रवाना हुए थे। अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वह देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।
 
विज्ञापन
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा और जनरल मनोज पांडे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान दोनों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया था। बता दें कि नेपाली पीएम के पास देश के रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी है। 

विज्ञापन


थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल में हैं। इस दौरान वह देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। संभावना ये भी जताई जा रही है कि जनरल पांडे अपनी यात्रा के दौरान अग्निपथ योजना में नेपाल से गारेखाओं को शामिल करने पर भी विचार विमर्श करेंगे। जनरल मनोज पांडे रविवार को अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर नेपाल रवाना हुए थे। वे आठ सितंबर को काठमांडो से नई दिल्ली रवाना होंगे। 

सोमवार को भारत के थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नेपाली की राजधानी काठमांडू में सेना मुख्यालय में अपने नेपाली समकक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की थी। जनरल पांडे को नेपाल के सेना मुख्यालय में सोमवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। नेपाली सेना ने इसे लेकर ट्वीट किया था कि जनरल मनोज पांडे ने नेपाली थल सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा को विभिन्न गैर-घातक सैन्य साजो-सामान सौंपे। एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, जनरल पांडे ने सेना पैवेलियन में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


1950 से जारी है परंपरा
भारत-नेपाल के थल सेना प्रमुखों द्वारा एक-दूसरे के देश की यात्राएं करने और एक-दूसरे देश के थल सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की लंबी परंपरा रही है। यह परंपरा 1950 में शुरू हुई थी। जनरल पांडे के साथ भारतीय थल सेना के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे भी आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें