फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका में अवैध वीजा के साथ गिरफ्तार 13 विदेशियों में भारतीय भी

Mon, 29 Apr 2019 05:32 PM IST
अमर शर्मा भाषा, कोलंबो
विज्ञापन
धमाकों के बाद श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
श्रीलंका में ठहरने के दौरान देश के आव्रजन कानूनों के उल्लंघन के लिए पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए 13 विदेशी नागरिकों में एक भारतीय भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता एस पी रूवन गुणशेखरा ने कहा कि 20 वर्षीय भारतीय नागरिक को माउंट लाविनिया से बिना वैध वीजा के सोमवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि उसे मंगलवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


संडे टाइम्स ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि अपराध के लिए गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में 10 नाइजीरियाई, एक इराकी और एक थाई नागरिक शामिल है जो श्रीलंकाई राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे। इन सभी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब ईस्टर के मौके पर देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंकाई सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें