फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: जेनेटिक टेस्टिंग घोटाले में भारतीय अमेरिकी लैब मालिक दोषी, 447 करोड़ डॉलर की हेराफेरी का है मामला

Sat, 17 Dec 2022 09:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत ने मीनल पटेल को स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी जैसे चार मामलों में दोषी ठहराया है। उन्हें 20 साल से अधिक जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटलांटा के एक भारतीय अमेरिकी लैब मालिक को जेनेटिक टेस्टिंग घोटाले में दोषी करार दिया गया है। उस पर मेडिकेयर को धोखा देने व 447.54 करोड़ अमेरिकी डॉलर की हेरफेर का आरोप था। आरोप है कि LabSolutions LLC के मालिक मीनल पटेल ने रोगियों को लक्षित कर साजिश रची। रोगियों को बताया गया कि उनके पैकज में महंगे कैंसर आनुवांशिक टेस्ट भी शामिल हैं। पटेल ने यह साजिश पेसेंट ब्रोकर, टेलीमेडिसिन कंपनियों और कॉल सेंटरों के साथ मिलकर रची। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि मेडिकेयर लाभार्थियों द्वारा परीक्षण करने के लिए सहमत होने के बाद, पटेल ने टेलीमेडिसिन कंपनियों से परीक्षणों को अधिकृत करने वाले डॉक्टरों के हस्ताक्षरित आदेशों को प्राप्त करने के लिए पेसेंट ब्रोकरों को रिश्वत का भुगतान किया।

फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत ने पटेल को स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी जैसे चार मामलों में दोषी ठहराया है। जानकारी के मुताबिक, पटेल को 7 मार्च, 2023 को सजा सुनाई जानी है, और पहली साजिश की गिनती पर अधिकतम 20 साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें