फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के केपी जॉर्ज दोबारा चुने गए फोर्ट बेंड काउंटी जज, रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी को हराया

Sun, 13 Nov 2022 04:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फोर्ट बेंड काउंटी द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, करीब 2,46,000 वोट डाले गए। जॉर्ज ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेहल्स को 8000 वोटों से हराया। जॉर्ज ने कहा कि उनके नेतृत्व में काउंटी सार्वजनिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
केपी जॉर्ज - फोटो : kpgeorge.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अमेरिकी केपी जॉर्ज (डेमोक्रेट) एक बार फिर फोर्ट बेंड काउंटी जज बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रेवर नेहल्स (रिपब्लिकन) को हराया है। जॉर्ज ने 52 फीसदी वोट हासिल किए हैं। फोर्ट बेंड काउंटी जज के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। 

विज्ञापन


जॉर्ज ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि वह जनता की पसंद बनने के लिए आभारी हैं। केरल के रहने वाले जॉर्ज ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि उन्होंने फोर्ट बेंड काउंटी की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह इस सबसे शक्तिशाली संस्था का सम्मान करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि हर कोई इसका सम्मान करेगा। 

फोर्ट बेंड काउंटी द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, करीब 2,46,000 वोट डाले गए। 57 वर्षीय डेमोक्रेट जॉर्ज ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेहल्स को लगभग 8 हजार वोटों से हराया। जॉर्ज ने कहा कि उनके नेतृत्व में फोर्ट बेंड काउंटी सार्वजनिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मैं फोर्ट बेंड काउंटी जज के रूप में दोबारा चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फोर्ट बेंड आगे बढ़ता रहेगा और परिवारों के विकास के मामले में अमेरिका में पहले नंबर पर रहेगा। उन्होंने कहा, मैं करुणा, सामान्य ज्ञान और एकता के मूल्यों के साथ अपने समुदायों का नेतृत्व करना जारी रखूंगा। जॉर्ज ने कहा, अगले चार वर्षों में हम और मजबूत होंगे। फोर्ट बेंड को आगे बढ़ाने का समय है और मैं इसे बढ़ाने का इरादा रखता हूं। 


केपी जॉर्ज ने 2019 के फोर्ट बेंड काउंटी जज के चुनाव में रिपब्लिकन जज रॉबर्ट हेबर्ट को हराया था। अमेरिका में काउंटी जजों का काम प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होता है। यह काउंटी के आकार के आधार पर निर्धारित होता है। उनके अधिकार क्षेत्र में न्यायिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्र आते हैं। फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय-अमेरिकियों की बड़ी आबादी निवास करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें