फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer: अमेरिकी डॉक्टर ने पेश किया भारत में कैंसर संकट का 'पंचामृत' समाधान

Fri, 09 Dec 2022 03:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, वाशिंगटन

सार

भारत में कैंसर कमांड एंड कंट्रोल केंद्र की स्थापना की सिफारिश करते हुए डॉ. नोरी ने कहा कि भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई से जुड़े सभी मुद्दों का शीर्ष निकाय होना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया है, जिसे वह पंचामृत कहते हैं। इसमें कैंसर को बीमारी के साथ-साथ स्क्रीनिंग को सब्सिडी देना और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर स्थापित करना शामिल है।
विज्ञापन


डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमें अमेरिका की तरह सटीक कैंसर की बीमारी के आंकड़े मिलने चाहिए। कैंसर को एक उल्लेखनीय बीमारी माना जाना चाहिए। चिकित्सा के क्षेत्र में 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नोरी ने कहा कि 2018 में भारत के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना के बाद से लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में निर्णय लेने वालों के साथ अपने समाधान तंत्र को साझा किया है। केंद्र सरकार और अधिकांश राज्य सरकारों ने कैंसर के इलाज के लिए सब्सिडी दी है, उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सब्सिडी वाली कैंसर स्क्रीनिंग भी शामिल होनी चाहिए। यह लोगों को मुफ्त कैंसर जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

कैंसर कमांड एंड कंट्रोल केंद्र की स्थापना की सिफारिश
भारत में कैंसर कमांड एंड कंट्रोल (सीसीसी) केंद्र की स्थापना की सिफारिश करते हुए डॉ. नोरी ने कहा कि भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई से जुड़े सभी मुद्दों का यह शीर्ष निकाय होना चाहिए। कैंसर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रत्येक राज्य और केंद्रीय कार्यक्रम से मेडिकेयर डेटाबेस से पांच साल का डेटा एकत्र करना चाहिए और कैंसर भौगोलिक वितरण विकसित करना चाहिए। डॉ. नोरी ने कहा इस डेटा का उपयोग करते हुए एक कैंसर एटलस विकसित किया जाना चाहिए जो हर राज्य के लिए कैंसर की जानकारी दिखाए। इसे हर पांच साल में अपडेट किया जाना चाहिए। यह सभी केंद्रीय, राज्य और स्थानीय प्राधिकरणों के लिए अपने कार्यक्रमों को विकसित करने के लिए सूचना का एक प्रमुख स्रोत होना चाहिए और उनके संसाधनों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें