फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के इस कपल ने दिए यूनिवर्सिटी को 10 लाख डॉलर, University दोनों को देगी यह सम्मान

Wed, 19 Oct 2022 06:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

उद्यमी दंपत्ति ने नवीन टेक्नोलॉजी के थ्री डी प्रिंटर, मशीन टूल्स और मापन परीक्षण उपकरण सहित कॉलेजों के निर्माण प्रयोगशाला उपकरणों के लिए दान दिया है। छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग पर केंद्रित एक उन्नत विनिर्माण डिजाइन केंद्र का निर्माण भी यूनिवर्सिटी में करना है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी दंपत्ति ने यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला उपकरणों के निर्माण के लिए 10 लाख डॉलर का दान दिया है। यूनिवर्सिटी के छात्र रहे बृज अग्रवाल और उनकी पत्नी सुनीता ने यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में बिल्डिंग और लैब उपकरण बनाने के लिए फंडिंग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उद्यमी दंपत्ति ने नवीन टेक्नोलॉजी के थ्री डी प्रिंटर, मशीन टूल्स और मापन परीक्षण उपकरण सहित कॉलेजों के निर्माण प्रयोगशाला उपकरणों के लिए दान दिया है। छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग पर केंद्रित एक उन्नत विनिर्माण डिजाइन केंद्र का निर्माण भी यूनिवर्सिटी में करना है। बृज अग्रवाल ने कहा कि मैंने इस कॉलेज से स्नातक की है और यूनिवर्सिटी के दान देने से उत्साहित हूं। वह शुगर लैंड में रहते हैं।

यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जॉर्ज फाउंडेशन और बृज अग्रवाल की तरफ से करीब 35 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद मिली है। यूनिवर्सिटी के भूतल के सभागार का नाम बृज और सुनीता अग्रवाल के नाम पर रखा जाएगा। ये मूलरूप से पंजाब के लखनपुर के रहने वाले है और 17 साल की उम्र में ह्यूस्टन चले गए थे और पूर्णकालिक काम करते हुए यूएच के नाइट स्कूल से पढ़ाई की।इससे पहले भी इस कपल ने यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन को दान दिया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए एक प्रेसिडेंशियल एंडॉमेंट भी स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें