भव्या लाल अंतरिक्ष क्षेत्र में उन्होंने कई योगदान दिए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स के एक संवाददाता सदस्य के रूप में भी नामित किया जा चुका है। भव्या स्पेस तकनीक और पॉलिसी कम्युनिटी की एक्टिव सदस्य हैं। भव्या ने कमर्शियल रिमोट सेंसिंग पर नेशनल ओशनिक ऐंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन फेडरल अडवाइजरी कमेटी में लगातार दो बार सेवाएं दीं। वे नासा के 'इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम' और नासा एडवाइजरी काउंसिल की प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और इंजीनियरिंग सलाहकार समिति की बाहरी काउंसिल सदस्य रही हैं।उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के पैनलों की अध्यक्ष या सह अध्यक्ष रही हैं।
इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट से जुड़ने से पहले भव्या लाल एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति शोध एवं परामर्श कंपनी सी-एसटीपीएस एलएलसी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे मैसाचुसेट्स कैम्ब्रिज में स्थित एक वैश्विक नीति शोध कंसल्टेंसी एब्ट एसोसिएट्स में सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्टडीज की निर्देशक भी रह चुकी हैं।भव्या नासा में बजट और वित्त के लिए वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं।