फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरिन मैथ्यूज मौत मामले में भारतीय अमेरिकी दत्तक पिता को उम्रकैद

Fri, 28 Jun 2019 05:16 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • 7 अक्तूबर 2017 की रात लापता हुई थी तीन वर्षीय बच्ची
  • दूध नहीं पीने पर बच्ची को देर रात घर से निकाल दिया था
  • 15 दिन बाद घर के पास पुलिया पर मिला था उसका शव
विज्ञापन
Decision of court - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत के मामले में अमेरिका में डलास की एक अदालत ने उसे गोद लेने वाले भारतीय-अमेरिकी दत्तक पिता वेस्ले मैथ्यूज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वेस्ले मरने तक जेल में ही रहेगा। 39 वर्षीय मैथ्यूज को सोमवार को तीन वर्षीय शेरिन की मौत के मामले में दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन


अमेरिकी राज्य टेक्सास के अधिकारियों ने वास्तव में उसे हत्या के लिए आरोपित किया था। इस मामले में 12 सदस्यों वाली जूरी ने बुधवार दोपहर करीब तीन घंटे सोच-विचार के बाद सर्वसम्मति से मैथ्यूज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

30 साल की की सजा काटने के बाद ही उसे पेरोल मिल सकती है। अमेरिकी मीडिया की खबरों में कहा गया कि जब जज मैथ्यूज को सजा सुना रहे थे तो वह जूरी के सदस्यों या जज की तरफ न देखकर सामने देख रहा था। 

क्या था मामला

शेरिन को मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज ने 2016 में बिहार के एक अनाथालय से गोद लिया था। वहीं मैथ्यूज की दलील है कि शेरिन की मौत दूध नहीं पीने से हुई। शेरिन 7 अक्तूबर 2017 की रात उस समय लापता हो गई थी जब उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज ने दूध पूरा नहीं पीने पर उसे सजा के तौर पर देर रात घर से निकाल दिया था।

विज्ञापन


मैथ्यूज ने उस यह बात मानी थी कि उसने शेरिन को रात करीब तीन बजे घर से बाहर निकाल दिया था और उसे बाहर एक पेड़ के पास खड़े होने को कहा था। लेकिन 15 मिनट बाद वह शेरिन को देखने गया तो वह वहां नहीं मिली। इसके 15 दिन बाद उसका शव घर के निकट एक पुलिया पर मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें