फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को मिला भारत का साथ, दोनों देशों ने मिलकर किया भूमि पूजन

Sun, 28 Feb 2021 04:35 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर का भूमि पूजन - फोटो : Facebook@jatra nepal
विज्ञापन

सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को भारत का साथ मिला है। नेपाल में भारत के राजदूत वीएम क्वात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देशों ने साथ मिलकर रविवार को मंदिर का भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सीईओ, नेपाल सरकार के प्रतिनिधि और उस क्षेत्र के महापौर मौजूद थे।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के आठ जिलों में भूकंप के बाद कल्चरल हेरिटेज साइट्स के पुनर्निर्माण के लिए भारत ने नेपाल को 50 मिलियन अमरीकी डालर की मदद किया था। इसके तहत सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर के संरक्षण और रेट्रोफिटिंग, बुदनीलेंकांठा में धर्मशाला बनाने और ललितपुर जिले में कुमारी होम के संरक्षण और विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर मध्य काठमांडू में जन बहल में मौजूद एक महत्वपूर्ण लिविंग हेरिटेज साइट है। यह काठमांडू घाटी के रक्षक भगवान के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हिंदू और बौद्धों दोनों धर्म के लोग पूजा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें