फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर भारत के लिए रवाना हुए भारतीय राजदूत हर्षवर्धन शृंगला

Mon, 13 Jan 2020 05:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला विदेश सचिव के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रविवार को वाशिंगटन से रवाना हो गए। उन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है और वे उन्हें जनता का राजदूत के रूप में याद करते हैं।

विज्ञापन


भारत रवाना होने से पहल 57 वर्षीय शृंगला ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। शृंगला इस महीने के अंत में भारत के 33वें विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। शृंगला 1984 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका में भारतीय राजदूत की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई। 

उनके कार्यकाल को याद करते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा कहते हैं, ‘शृंगला अमेरिका पहुंचते ही भारत के सर थॉमस मोर हो गए, जो हरदिल अजीज रहे और एक साल के कार्यकाल में कई मुद्दों का सामना अपनी ईमानदारी और मेहनत से किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें