पाकिस्तान में मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय वायुसेना के जेट फाइटर्स पाकिस्तान के कराची के आस-पास उड़ान भर रहे हैं। आलम यह था कि दहशत में आकर कुछ लोगों ने शहर में ब्लैकआउट होने की खबर फैला दी। ये अफवाहें आज सुबह तक चलीं।
क्या थी सच्चाई
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही इन खबरों पर पाकिस्तान के एनबीसी के पूर्व रिपोर्टर वाज खान ने ट्विटर पर लिखा कि ‘प्रिय, भारत और पाकिस्तान। अफवाहें हैं कि भारतीय वायुसेना ने पीओके और सिंध-राजस्थान सेक्टर में घुसपैठ की है। दोनों देशों को मामले की जानकारी देना चाहिए। मेरी गुजारिश है कि शांत रहें और इस हफ्ते का मजा लें।’
हालांकि सोशल मीडिया पर यह भी वायरल होने लगा कि पाकिस्तान का एफ16 को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है। यूजर ने यहां तक लिख दिया कि पाकिस्तान और चीन दोनों गायब हुए एफ16 की अरब सागर में तलाश कर रहे हैं।