फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद, मतभेद हो रहे हैं कम: निर्मला सीतारमण

Fri, 18 Oct 2019 09:00 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : India in USA Twitter
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। उन्होंने वाशिंगटन में कहा कि मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। निस्संदेह हमारे मतभेद कम हो रहे हैं।
विज्ञापन




सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने अमेरिका गई हैं। भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।

सीतारमण ने कहा कि मैं जानती हूं कि कितनी गहन वार्ता चल रही है और जिन मामलों पर उनके बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा है। मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पोते रंजीत ने कहा- वीर सावरकर से ज्यादा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं, इंदिरा भी थीं अनुयायी

इस बीच, अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत की अपनी हालिया यात्रा में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्सर रॉस ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की ओर जोर दिया था। रॉस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठकों में सीतारमण और गोयल से मुलाकात की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें