फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK Achievers Honours: डॉ. मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर, लंदन की छात्र संस्था करेगी सम्मानित

Tue, 31 Jan 2023 07:17 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) की साझेदारी में NISAU-UK द्वारा इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। यह ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में अकादमिक उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हाल ही में आर्थिक और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पिछले सप्ताह लंदन में एक समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (एनआईएसएयू) यूके (ब्रिटेन) बाद में नई दिल्ली में डॉ. सिंह को सम्मानित करेगा।

विज्ञापन


भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) की साझेदारी में NISAU-UK द्वारा इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। यह ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में अकादमिक उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर दिया गया है।

डॉ. मनमोहन सिंह का संदेश
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने एक संदेश में कहा कि वह इस सम्मान से बहुत प्रभावित हुए हैं। यह विशेष रूप से उन युवाओं की तरफ से दिया जा रहा है जो हमारे देश का भविष्य हैं। साथ ही भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। 90 वर्षीय अर्थशास्त्री डॉ. सिंह ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध विशेष रूप से हमारी शैक्षिक साझेदारी से परिभाषित होते हैं। हमारे राष्ट्र निर्माताओं महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की और आगे चलकर महान नेता बने। और एक ऐसी विरासत छोड़ गए जो भारत और दुनिया को प्रेरित करती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अनगिनत भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


बता दें, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर पहले इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स पुरस्कार के तहत 75 हस्तियों को हाई अचीवर्स और आउटस्टैंडिंग अचीवर्स से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करने में योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें