फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: विदेश मंत्रालय ने सोमालिया में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, अफगानिस्तान को पहुंचाई मानवीय मदद

Sun, 21 Aug 2022 04:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/मोगादिशु

सार

भारत ने अपनी मानवीय मदद को जारी रखते हुए अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की एक नई खेप की आपूर्ति की है। चिकित्सा मदद की खेप काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने सोमालिया में हमले की निंदा की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमालिया की राजधानी में होटल पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत मोगादिशु में हयात होटल पर हमले की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के इस कायराना कृत्य से पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। भारत सरकार, सोमालिया के लोगों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की दसवीं खेप की आपूर्ति
उधर, शनिवार को भारत ने अपनी मानवीय मदद को जारी रखते हुए अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की एक नई खेप की आपूर्ति की है। चिकित्सा मदद की खेप काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, आज भारत ने मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में चिकित्सा मदद की दसवीं खेप की आपूर्ति की है। मंत्रालय ने कहा कि अफगान लोगों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई तत्काल अपील के मद्देनजर भारत ने अब तक दस बैचों में 32 टन टिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है। 
विज्ञापन


चिकित्सा सहायता में ये दवाएं शामिल
मंत्रालय के मुताबिक, आपूर्ति में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, टीबी रोधी दवाएं और कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें शामिल थीं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये चिकित्सा खेप विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंदिरा गांधी बाल अस्पताल, काबुल को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें