फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नागरिकों को कालापानी जाने से रोके नेपाल : भारत

Thu, 30 Jul 2020 07:46 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत ने नेपाल से कहा है कि वह अपने नागरिकों को कालापानी, लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और गुंजी के भारतीय क्षेत्रों में अवैध रूप से जाने से रोके। इस माह की शुरुआत में नेपाली प्रशासन को लिखे एक पत्र में भारतीय अधिकारी ने कहा था कि इन भारतीय क्षेत्रों में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले नेपाली लोग दोनों देशों के लिए समस्याएं पैदा करेंगे। 

विज्ञापन


हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उप जिला आयुक्त अनिल शुक्ला ने 14 जुलाई को अपने पत्र में नेपाली अधिकारियों से भारतीय अधिकारियों के साथ सूचना साझा करने का भी आग्रह किया। नेपाल के दारौला के मुख्य जिला अधिकारी शरद कुमार पोखरेल ने कहा, हमें भारत द्वारा नेपालियों को इलाकों में जाने से रोकने के बारे में एक पत्र और फोन कॉल प्राप्त हुआ है। 

पोखरेल ने कहा, हालांकि स्थानीय लोगों ने सूचित किया है कि उक्त क्षेत्रों को पार करते समय उन्हें रोका नहीं गया है। वहीं नेपाली अधिकारियों ने अपने जवाब में कहा कि कालापानी, लिंपियाधुरा और गुंजी क्षेत्रों में नागरिकों की आवाजाही स्वाभाविक है क्योंकि यह क्षेत्र देश का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें