फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा: पानी के सतत इस्तेमाल के लिए लचीली व्यवस्था जरूरी

Sat, 20 Mar 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने घटते जल संसाधनों पर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच ऐसी लचीली व्यवस्थाएं करने की जरूरत पर बल दिया है जो पानी के सतत इस्तेमाल के लिए दीर्घकालीन समाधान मुहैया कराए।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल को बताया जरूरी 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजिर द्वारा बुलाई उच्च स्तरीय बैठक में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि 2030 का एजेंडा हासिल करने के लिए जल आपूर्ति और स्वच्छता वैश्विक कोशिशों के साथ होना चाहिए।

इस बैठक का विषय 2030 एजेंडा के जल संबंधित लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का क्रियान्वयन था। शेखावत ने कहा, पृथ्वी पर जीवन के लिए जल अहम है। करीब एक अरब आबादी के पास पानी नहीं है और 2.7 अरब लोग हर साल कम से कम एक महीने पानी की कमी का सामना करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुनिया की 17.7 प्रतिशत आबादी भारत में है जिसके मद्देनजर 2030 तक पानी की मांग इसकी उपलब्धता के मुकाबले दो गुना बढ़ जाएगी। इसलिए हमें सबसे कमजोर वर्गों तक पानी पहुंचाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें