फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अपील- पनामा तेल टैंकर पर सवार रहे बाकी तीन क्रू मेंबर को भी रिहा करे ईरान

Sun, 28 Jul 2019 01:56 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ईरानी कोस्टगार्ड ने पनामा के तेल टैंकर को किया है जब्त
  • टैंकर पर 12 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार, नौ को किया रिहा
  • बाक मेंबर को रिहा करने के लिए चल रही ईरान से बातचीत 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान से बाकी तीन भारतीय क्रू मेंबर को भी रिहा करने की अपील की है। ईरान ने पनामा के एक तेल टैंकर में सवार नौ भारतीय क्रू मेंबर को रिहा कर दिया है, जो जल्द ही देश लौट आएंगे।

विज्ञापन


ईरानी कोस्टगार्ड ने 13 जुलाई को मध्य अमेरिकी देश पनामा गणराज्य के तेल टैंकर ‘एमटी रियाह’ को जब्त कर लिया था। ईरान ने एमटी रियाह पर प्रतिबंधित ईंधन की तस्करी करने का आरोप लगाया है। टैंकर में 12 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। 

भारतीय विदेश के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि ईरान ने एमटी रियाह में मौजूद 12 में से 9 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया है। छोड़े गए क्रू मेंबर रास्ते में हैं और वे जल्द भारत पहुंच जाएंगे। ईरान में हमारे मिशन ने संबंधित ईरानी अधिकारियों को बाकी तीन क्रू मेंबर को रिहा करने का आग्रह किया है। बाकी तीन भारतीय क्रू मेंबर को रिहा क्यों नहीं किया गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।’
विज्ञापन


ईरान ने इसी क्षेत्र में 19 जुलाई को ब्रिटेन के तेल टैंकर ‘स्टेना इंपेरो’ को को जब्त कर लिया था। इसमें 18 भारतीय समेत 23 क्रू मेंबर सवार थे। भारत को उसके नागरिकों के लिए काउंसलर एक्सेस दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि ब्रिटिश तेल टैंकर में सवार भारतीय क्रू मेंबर को रिहा करने के लिए ईरान से बातचीत चल रही है।

तेल टैंकर पकड़े जाने के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने ईरान से टैंकर को छोड़ने करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें