इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि वह हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे वांछित आतंकियों को भारत को सौंपे, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को सौंपा।
'हमें आतंकियों को खत्म करना ही होगा'
'पाकिस्तान बार-बार आतंकियों को देता है पनाह'
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार आतंकियों को पनाह मिलती रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुंबई, पठानकोट, पुलवामा हमलों के पक्के सबूत दिए, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया। सिंह ने यह भी कहा कि लखवी और सईद जैसे वांछित आंतकवादी अब भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।
सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख
जेपी सिंह ने आगे कहा कि 1960 में बनी सिंधु जल संधि की शर्तें सद्भावना और मित्रता पर आधारित थीं, लेकिन पाकिस्तान ने उसकी भावना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इसलिए हमने संधि को स्थगित कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Vatican: जेडी वेंस ने पोप लियो को दिया ट्रंप का संदेश, अमेरिका आने को कहा; भेंट की किताबें और टी-शर्ट