फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: दुनिया के लिए प्रासंगिक भारत, पाकिस्तान को अपनी नीति बदलने की जरूरत...पाक मीडिया ने की तारीफ

Sun, 15 Jan 2023 01:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

शहजाद चौधरी ने लिखा, भारत पिछले साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया और उसने 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। वहीं, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वैश्विक समुदाय से वित्तीय सहायता और उनकी दया पर चल रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद से पाकिस्तानी मीडिया आश्चर्यचकित है। आर्थिक नीति हो, सैन्य नीति या फिर कूटनीति हर क्षेत्र में दुनिया भारत का लोहा मान रही है। ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया ने भारत की तारीफ की है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी दैनिक, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पहली बार कहा है कि भारत दुनियाभर में अपनी नीतियों के लिए प्रासंगिक है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में अपने एक लेख में राजनीतिक व सुरक्षा विशेषज्ञ शहजाद चौधरी लिखते हैं, अगर मैं हेनरी किसिंजर(अमेरिका के पूर्व विदेश  सचिव) होता, तो मैं भारत पर एक ग्रंथ लिखता। उन्होंने आगे कहा, एक देश के रूप और एक खिलाड़ी के रूप में एशिया और वैश्विक मंच पर भारत में बड़ा बदलाव आया है। 

पाकिस्तान दूसरों की दया पर चल रहा और भारत...
शहजाद चौधरी ने लिखा, भारत पिछले साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया और उसने 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। वहीं, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वैश्विक समुदाय से वित्तीय सहायता और उनकी दया पर चल रही है। उन्होंने कहा, आर्थिक संकट के बीच वैश्विक समुदाय की उदार प्रतिक्रिया के रूप में पाकिस्तान को आठ बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद मिली है, जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत है। बता दें, पिछले साल पाकिस्तान ने विनाशकारी बाढ़ का सामना किया, जिसमें 1,739 लोग मारे गए थे और 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार के लिए की भारत की प्रशंसा
शहबाज चौधरी ने 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर, विदेशी मुद्रा भंडार के तौर पर रखने के लिए भारत की प्रशंसा की है, जो दुनिया में चौथे स्थान पर है। वहीं, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के पास वर्तमान में केवल 4.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है। अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से भारत की तुलना करते हुए उन्होंने कहा, जीडीपी में भारत की विकास दर चीन के बाद पिछले तीन दशकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं से मेल खाती है।

भारत पर अपनी नीति को पुनर्गठित करे पाकिस्तान 
चौधरी ने कहा, रूस पर अमेरिका व अन्य देशों ने प्रतिबंध लगाया है। इसके बाजवूद भारत स्वतंत्र रूप से रूस के साथ व्यापार कर रहा है और दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं कर सकता। भारत अपनी पसंदीदा शर्तों पर रूस से तेल खरीदता है। दुनिया के दो विरोधी सैन्य महाशक्तियां भारत का सहयोगी बनने को तैयार हैं। चौधरी ने कहा पाकिस्तान को परम्परा से हटकर अपनी रणनीति में बदलाव करने की आवश्यकता है और भारत पर अपनी नीति को पुनर्गठित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें