फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने कनाडाई टीवी प्राधिकरण के खिलाफ जताया विरोध, नफरत और हिंसा फैलाने का लगाया आरोप

Mon, 13 Jul 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
विज्ञापन
canada flag - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत ने कनाडाई टीवी प्राधिकरण और कनाडा के स्थानीय टीवी चैनल PTN24 के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया है। स्थानीय टीवी चैनल PTN24 पर भारत के खिलाफ हिंसा और नफरत भड़काने वाला कार्यक्रम दिखाने का आरोप है।   

विज्ञापन

यह कार्यक्रम 26 अप्रैल 2020 को दिखाया गया था जिसके बाद भारतीय उच्चायोग ने इसे लेकर कड़ी आपत्ती जताई है।

जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम पंजाब में आतंकवाद के दौरान मारे गए आतंकवादियों को श्रद्धांजलि सेवा के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम पर था। इसमें एक 'सहज पथ' शामिल है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, जिसके बाद सिख समुदाय के प्रमुख सदस्यों का भाषण होता है।

पूरा कार्यक्रम नफरत और हिंसा से भरा हुआ था
जानकारी के अनुसार टीवी कार्यक्रम में चल रहा एक भाषण भारत के खिलाफ नफरत और हिंसा के लिए उकसाने जैसा था। इसमें हरभजन सिंह और संतोख सिंह खेला के भाषण विशेष रूप से विवादास्पद थे। सूत्रों ने कहा कि हरभजन सिंह न केवल आतंकवादियों के का समर्थन कर रहे थे बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के सिख गुरु अपने मिशन में आतंकवादियों का समर्थन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें