फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: भारत ने अमेरिका को इस्पात-ऑटो पार्ट्स व दवाओं पर शून्य टैरिफ का दिया प्रस्ताव, जल्द बन सकती है सहमति

Tue, 06 May 2025 07:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भारत ने व्यापार वार्ता में अमेरिका के समक्ष इस्पात, ऑटो पार्ट्स व दवाओं पर दोनों देशों में शून्य टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने वाशिंगटन में हुई बातचीत में भारतीय अधिकारियों ने यह प्रस्ताव रखा। इसके तहत एक तय सीमा तक वस्तुओं पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत फ्लैग - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जल्द सहमति बन सकती है। भारत ने व्यापार वार्ता में अमेरिका के समक्ष इस्पात, ऑटो पार्ट्स व दवाओं पर दोनों देशों में शून्य टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। भारत का प्रस्ताव है कि उत्पादों की एक निश्चित मात्रा और पारस्परिक आधार पर इस टैरिफ व्यवस्था को अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने वाशिंगटन में हुई बातचीत में भारतीय अधिकारियों ने यह प्रस्ताव रखा। इसके तहत एक तय सीमा तक वस्तुओं पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। आयात तय सीमा से ज्यादा होता है, तो सामान्य दरों पर शुल्क लागू होगा। यह प्रस्ताव साल के अंत तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा करने की रणनीति का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: US: स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले अवैध प्रवासियों को मिलेंगे 1000 अमेरिकी डॉलर, ट्रंप प्रशासन का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने भारत के क्यूसीओ को लेकर जाहिर की चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने भारत के क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (क्यूसीओ) को लेकर चिंता जाहिर की है और इसे उसके यहां से भारत को होने वाले निर्यात में बाधा बताया है। अमेरिका का कहना है कि इसमें पारदर्शिता नहीं है। वहीं, भारतीय अधिकारियों ने मेडिकल उपकरणों और रसायन जैसे क्षेत्रों में मौजूदा क्यूओसी की समीक्षा करने पर रजामंदी जाहिर की है। भारत ने पारस्परिक समझौते का प्रस्ताव भी दिया, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के नियामक मानकों को स्वीकार करेंगे। भारत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को 90 दिन स्थगित करने की अवधि के अंदर व्यापार समझौते पर सहमति बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: India-US Relations: राहुल गांधी बोले- 'ट्रंप को टैरिफ पर बातचीत का हक, भारत भी अच्छा सौदा करने में सक्षम'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें