फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: 'पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक पल', चंद्रयान की सफलता पर यूएन में भारतीय मिशन ने मनाई खुशी

Fri, 25 Aug 2023 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रुचिरा कंबोज ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन से ना सिर्फ भारत चांद पर पहुंचा है बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है। 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मना उत्सव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की सफलता से भारत ने इतिहास रच दिया है, जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भी चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी मनाई। इस दौरान विभिन्न देशों के मिशन के अधिकारी-कर्मचारी भी भारत के स्थायी मिशन पहुंचे और भारत की खुशी में शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी सहयोगियों और विभिन्न देशों के मिशन को आभार जताया। 
विज्ञापन


'140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा का प्रतीक'
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि  रुचिरा कंबोज ने इसम मौके पर कहा कि 'भारत के चंद्रयान- मिशन का लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतर गया है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है, यह हमारे वैज्ञानिकों का समर्पण और उनकी प्रतिभा है।' रुचिरा कंबोज ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन से ना सिर्फ भारत चांद पर पहुंचा है बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है। 

चांद की सतह पर उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना
बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजे गए लैंडर विक्रम ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। लैंडर के साथ गए रोवर प्रज्ञान भी चांद की सतह पर उतरा है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है, जो सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा। लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग की पूरे देश के स्कूलों और साइंस सेंटर्स में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर भी लैंडिंग लाइव दिखाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें