फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम: क्या तुर्किये से मदद लेकर पाकिस्तान आया विमान? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई, दोनों देशों से संयम की अपील

Tue, 29 Apr 2025 02:34 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया की नजरें भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में उपजे तनाव पर है। पाकिस्तान चीन के पास जाकर अपना दुखड़ा रो चुका है। अब एक पश्चिम एशियाई देश ने तनाव कम करने पर जोर दिया है। पाकिस्तान की इस करतूत के बावजूद तुर्किये में विमान भेजने की घटना पर भी तुर्किये ने सफाई दी है।
विज्ञापन
तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के दोस्तों में शुमार किए जाने वाले तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को अनियंत्रित होने से पहले कम करने की अपील की है। अंकारा में अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एर्दोगन ने कहा कि उनका विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियां इस क्षेत्र में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। तुर्किए ने अपने एक विमान के पाकिस्तान में उतरने को लेकर चल रही अफवाहों पर भी सफाई दी है।

विज्ञापन


विमान पाकिस्तान में उतरने पर मीडिया की खबरें, तुर्किये की सरकार ने दी सफाई
तुर्किए के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, हमारा एक मालवाहक विमान ईंधन लेने के लिए पाकिस्तान में उतरा था और ईंधन लेने के बाद वह आगे की यात्रा पर निकल गया। किसी भी आधिकारिक व्यक्ति या विभाग की ओर से जारी बयान के अलावा इस बारे में और किसी अफवाह पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। तुर्किए के इस विमान के पाकिस्तान में उतरने पर मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान की मदद के लिए इस विमान में सैन्य साजोसामान भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'हम हाई अलर्ट पर, तय है कि भारत सैन्य हमला करेगा', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का खौफ सामने आया

चीन ने हलगाम मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की बात दोहराई
वहीं, चीन ने एक बार फिर कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों का पड़ोसी होने के नाते वह चाहता है कि दोनों देश संयम बरतें। चीन के विदेश विभाग के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, चीन तनाव को कम करने वाले किसी भी उपाय का स्वागत और पहलगाम मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का समर्थन करता है। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देश मतभेद दूर करने के लिए एक ही दिशा में काम करेंगे, इसके लिए वार्ता और आपसी विचार-विमर्श का सहारा लेंगे और मिलकर क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: भारत की सख्ती के बीच शहबाज को बड़े भाई नवाज की नसीहत, कूटनीतिक तरीके से तनाव कम करने को कहा
विज्ञापन


पीएम मोदी दुनिया के कई नेताओं से बात कर चुके हैं
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस अखबार का दावा है कि भारत पाकिस्तान पर जवाबी हमला करने के लिए आधार तैयार कर रहा है। अखबार के अनुसार, हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं से बात कर यह बता चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने भी 100 से अधिक मिशनों के राजनयिकों को इस संबंध में जानकारी दी है। भारत ने साफ कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है।

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें