फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin-Trump Phone Call: पुतिन-ट्रंप ने फोन पर भारत-पाक संघर्ष पर की चर्चा, पाकिस्तान ने रूस से मदद मांगी

Thu, 05 Jun 2025 04:52 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

Putin-Trump Phone Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक दिन पहले फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष और संघर्ष विराम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष का मुद्दा भी उठा। यह जानकारी क्रेमलिन के एक वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को दी। उशाकोव ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट के अलावा मिडिल ईस्ट और भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष पर भी बातचीत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Shashi Tharoor: 'देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं', कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर भड़के थरूर

ट्रंप ने श्रेय लेने की कोशिश की, भारत का इनकार
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर भारत-पाकिस्तान के बीच हुई संघर्ष विराम का श्रेय लेते नजर आए हैं। वहीं इस मामले पर भारत का साफ कहना है कि कि संघर्षविराम की सहमति भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के डीजीएमओ (डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच सीधे बातचीत के जरिए बनी थी, किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से नहीं।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने रूस से मांगी मदद
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस से भारत के साथ तनाव कम करने में मदद करने की अपील की है। यह जानकारी पाकिस्तान के पीएम के विशेष सलाहकार सैयद तारिक फातमी ने दी। फातमी ने मंगलवार को मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और प्रधानमंत्री शरीफ का एक पत्र पुतिन को सौंपा। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि रूस भारत और पाकिस्तान को बातचीत के लिए एक मंच पर लाने में अपनी भूमिका निभाए। हम राजनयिक हल के लिए तैयार हैं'। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, फातमी ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी ऐसे रूसी प्रयास का स्वागत करेगा जो दोनों देशों के बीच तनाव को कम करे।

यह भी पढ़ें - Gaza: इस्राइल ने गाजा से दो बंधकों के शव बरामद किए, PM नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
विज्ञापन


भारत को रूस का समर्थन
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रूस दौरे पर गया था। इस दौरे में प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर रूस को जानकारी दी और भारत की 'आतंकवाद पर शून्य सहिष्णुता' की नीति पर रूसी समर्थन हासिल किया।

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले से हुई थी। इसके बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। भारत ने इन हमलों का कड़ा जवाब दिया। दोनों देशों के बीच जमीन पर सशस्त्र संघर्ष 10 मई को खत्म हुआ जब दोनों सेनाओं के डीजीएमओ के बीच बातचीत में सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें