फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडिया आउट': मालदीव सरकार ने खारिज किया नारा, बयान जारी कर कहा- मीडिया व सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा झूठ

Wed, 17 Nov 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालदीव सरकार ने अपने बयान में कहा है कि यह नारा दोनों देशों की सरकारों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करता है। 
विज्ञापन
India and Maldives
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव सरकार ने बुधवार को 'इंडिया आउट' नारे को दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया। उसने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा यह तथाकथित नारा झूठा और गलत सूचना पर आधारित है। 

विज्ञापन


मालदीव सरकार ने अपने बयान में कहा है कि यह नारा दोनों देशों की सरकारों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करता है। 
 

मालदीव सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत के साथ मालदीव के रिश्ते साझा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। भारत मालदीव का निकटतम करीबी मित्र रहा है। ऐसे में भारत व अन्य साझेदार देशों के बारे में किया जा रहा प्रचार झूठा व भ्रामक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें