फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Namibia Defence Ties: भारत ने ऋण सहायता की पेशकश की, मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

Thu, 10 Jul 2025 12:00 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामीबिया दौरे के दौरान भारत ने नामीबिया को रक्षा उपकरण खरीदने के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट (ऋण सुविधा) की पेशकश की है। नामीबिया ने भारत से रक्षा सहयोग में रुचि दिखाई है। इसके साथ ही नामीबिया ने जल्द ही इंटरनेशनल चीता अलायंस (आईबीसीए) से जुड़ने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया दौरा कई मायनों में खास रहा। कारण है कि इस यात्रा के दौरान भारत और नामीबिया के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। इसमें मुख्य रूप भारत ने नामीबिया को रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट (ऋण सुविधा) की पेशकश की है, ताकि वह भारत से रक्षा उपकरण खरीद सके। मामले में जानकारी देते हुए भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि नामीबिया ने भारत से रक्षा उपकरणों में दिलचस्पी दिखाई है और भारत ने इसके लिए खासतौर पर एक वित्तीय सहायता का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


चीता संरक्षण में साथ आएंगे भारत और नामीबिया
इसके साथ ही पीएम मोदी के दौरा के दौरान नामीबिया ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही इंटरनेशनल चीता अलायंस (आईबीसीए) का हिस्सा बनेगा। यह संगठन भारत की पहल पर दुनिया भर में शेर, बाघ, तेंदुआ, चीता जैसे बड़े बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। यह अलायंस अप्रैल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया गया था। बता दें कि इससे पहले बीते साल 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाकर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में बसाया गया था, जो विश्व का पहला महाद्वीपीय चीता स्थानांतरण था।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: संविधान, क्रिकेट विश्व कप से लेकर प्रोजेक्ट चीता तक, नामीबिया की संसद में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


मलेरिया के खिलाफ भी भारत का समर्थन
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत मदद के लिए आगे आया है। नामीबिया ने मलेरिया की समस्या से निपटने के लिए भारत से दवाइयों और जांच किट की मदद मांगी थी, जिसे जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Namibia UPI: नामीबिया यूपीआई जैसा पेमेंट सिस्टम बनाएगा, NPCI और देश के सेंट्रल बैंक ने किया लाइसेंसिंग समझौता

सामरिक और ऐतिहासिक मुलाकातें
गौरतलब है कि अपने नामीबिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने वहां के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्टेट हाउस में राष्ट्रपति नांदी-नदाइत्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ध्यान रहे कि नामीबिया, प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा का आखिरी चरण था। इससे पहले वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लिया और कई अहम समझौते किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें