फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमास की निंदा के लिए यूएन महासभा में यूएस के प्रस्ताव पर मतदान से भारत ने बनाई दूरी

Fri, 07 Dec 2018 12:09 PM IST
भाषा
विज्ञापन
UNO
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका द्वारा रखे गये एक प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाई जिसमें गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की निंदा की जानी थी।
विज्ञापन


प्रस्ताव ‘गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों’ के पक्ष में 87 वोट मिले, वहीं 58 वोट विरोध में पड़े। 32 देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी।

बृहस्पतिवार को रखा गया यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका क्योंकि महासभा में इसे जरूरी दो-तिहाई वोट नहीं मिले।

भारत उन 32 देशों में शामिल है जिन्होंने प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया जिसमें इजराइल में बार-बार रॉकेट दागने और हिंसा फैलाकर नागरिकों की जान खतरे में डालने के लिए हमास की निंदा की जानी थी। इसके अलावा इजराइल में घुसपैठ के लिए सुरंग समेत सैन्य ढांचे का निर्माण करने के लिए गाजा में संसाधनों का इस्तेमाल करने के खिलाफ भी निंदा की जानी थी।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया था कि गाजा में हालात को शांत करने के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव और पश्चिम एशिया की शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक के और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें