फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: मालदीव में सैन्य अड्डा बनाए रखने के लिए बातचीत कर रहा है भारत, राष्ट्रपति मोइज्जू ने कही यह बात

Mon, 04 Dec 2023 12:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदीव

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुइज्जू ने शुक्रवार को दुबई में कॉप-28 शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत की थी। समझा जाता है कि बैठक में यह मुद्दा उठा था। मोदी और मुइज्जू के बीच बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मौजूद करने के उपायों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Mohamed Muizzu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वीपीय राष्ट्र में सैन्य अड्डा बनाए रखने के लिए भारत और मालदीव चर्चा कर रहे हैं। दोनों पक्ष इससे संबंधित तथ्यों पर विचार करने के लिए एक कोर ग्रुप स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि मालदीव पक्ष ने भारतीय सैन्य प्लेटफार्मों की उपयोगिता को स्वीकार किया है। इससे पहले दिन में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पत्रकारों को बताया था कि नई दिल्ली उनके देश से अपने सैन्य कर्मियों को वापस लेने पर सहमत हो गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुइज्जू ने शुक्रवार को दुबई में कॉप-28 शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत की थी। समझा जाता है कि बैठक में यह मुद्दा उठा था। मोदी और मुइज्जू के बीच बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मौजूद करने के उपायों पर भी चर्चा की। वे एक कोर ग्रुप स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें