फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दे रहा है सबसे सस्ता मोबाइल डाटा पैक : ब्रिटिश रिपोर्ट

Wed, 06 Mar 2019 03:50 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक ताजा अध्ययन में खुलासा किया गया है कि भारत दुनिया में सबसे सस्ता मोबाइल डाटा पैक दे रहा है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन अपने उपभोक्ताओं को सबसे महंगा डाटा पैक दे रहे हैं। कीमतों में तुलना करने वाली वेबसाइट cable.co.uk ने पाया कि भारत में एक गीगाबाइट (जीबी) डाटा की कीमत 0.26 डॉलर है। 

विज्ञापन


वहीं ब्रिटेन में यह 6.66 डॉलर में उपलब्ध है, जबकि अमेरिका में तो यह सबसे महंगा 12.37 डॉलर में मिलता है। अध्ययन में कहा गया है कि एक जीबी डाटा का वैश्विक औसत दाम 8.52 डॉलर है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 230 देशों में मोबाइल डाटा का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है।

अपने शोध में वेबसाइट ने कहा है कि भारत की युवा आबादी खासकर तकनीकी रूप से जागरूक है। भारत में स्मार्टफोन की मजबूत स्वीकृति वाली और बहुप्रतिस्पर्धी मार्केट है, इसलिए वहां डाटा काफी सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें