भारत और अफगानिस्तान के साथ पांच मध्य एशियाई देश आतंकवाद का मुकाबला करने में एक दूसरे का सहयोगकरने पर राजी हुए हैं। भारत, अफगानिस्तान, कजाखिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान की ओर से जारी संयुक्त बयान में आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया गया। साथ ही इससे लड़ने में आपसी सहयोग पर सहमति जताई।
सुषमा ने की तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात
उज्बेकिस्तान दौरे पर सुषमा ने रविवार को तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री रसित मेरेदोव से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की जानकारी दी।