आंकड़ों के मुताबिक, बीते चार साल में पहला मौका है जब पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में भारत से पिछड़ा है। पाकिस्तान को इस सूची में 82वां स्थान दिया गया है। अन्य पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 89वें, नेपाल 109वें, श्रीलंका 141वें, म्यांमार 187वें और भूटान 193वें पायदान पर है।
भारत 1996 स लेकर 2007 तक इस सूची में शीर्ष 50 में शामिल था। साल 2004 में उसका 34वां स्थान दिया गया था, जो उसकी सर्वोच्च रैंकिंग थी। हालांकि 2008 के बाद से उसकी रैंकिंग गिरने लगी। भारतीय ग्राहकों का पैसा 2018 में लगभग 6 प्रतिशत गिरकर 955 मिलियन स्विस फ्रैंक (लगभग 6,757 करोड़ रुपये) हो गया, जो दो दशकों में इसका दूसरा सबसे निचला स्तर था।