फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China: भारत ने चीन के साथ बीजिंग में की कूटनीतिक वार्ता, एलएसी के साथ शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

Tue, 25 Mar 2025 07:49 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

भारत और चीन के बीच बीजिंग में कूटनीतिक वार्ता हुई। इस वार्ता में कई मुद्दों को लेकर व्यापक तौर पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने आगामी विशेष प्रतिनिधि बैठक के लिए पर्याप्त तैयारी करने पर सहमति जताई है। साथ ही एलएसी के साथ-साथ सुरक्षा और सहयोग की दिशा में भी दोनों देशों में बातचीत की।  
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा समझौता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों ने बीजिंग में एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में कूटनीतिक वार्ता की। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। विदेश मंत्रालय ने इस कूटनीतिक बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों ने आगामी विशेष प्रतिनिधि बैठक के लिए पर्याप्त तैयारी करने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


संबंधों को बेहतर बनाने पर विचार
इस बैठक के दौरान, भारत और चीन के कूटनीतिक अधिकारियों ने आपसी संबंधों को बेहतर बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया। यह बैठक दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका थी, जिसमें एलएसी पर तनाव को कम करने और भविष्य में ऐसे वार्तालापों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुई यह वार्ता एक सकारात्मक दिशा में बढ़ी है, और अगले दौर की वार्ता के लिए तैयारियों को लेकर दोनों पक्षों ने मिलकर कदम उठाने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें:- SC: 'भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए उठाएं कदम', सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को आदेश

नई राजनायिक वार्ता में क्या कुछ रहा खास

विज्ञापन

भारत और चीन ने बीजिंग में एक नई राजनयिक वार्ता की, जिसमें दोनों देशों ने पिछली विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान लिए गए निर्णयों को प्रभावी बनाने के लिए कई उपायों और प्रस्तावों पर विचार किया।  विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस वार्ता के दौरान सीमा पार सहयोग और आदान-प्रदान को शीघ्र बहाल करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

ये भी पढ़ें:- Gujarat: गुजरात विधानसभा में इमरान खेड़ावाला ने की सुरक्षा की मांग, भाजपा विधायकों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन


भारत-चीन ने जताई सहमति

दोनों देशों ने इस दिशा में कदम उठाने पर सहमति जताई है, ताकि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि दोनों देशों के बीच हुई दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाने और सीमा विवाद के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें