फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: विदेश सचिव विनय क्वात्रा आज से दो दिन की नेपाल यात्रा पर, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Mon, 13 Feb 2023 06:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो

सार

दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना और मरीन कोर के संयुक्त युद्धाभ्यास को लेकर चीन-अमेरिका आपस भिड़ गए हैं। अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज और मरीन कोर की 13वीं यूनिट ने दक्षिणी चीन सागर में युद्धाभ्यास किया।
विज्ञापन
Foreign Secretary Vinay Kwatra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश सचिव विनय क्वात्रा सोमवार से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश सचिव के तौर पर यह क्वात्रा की पहली नेपाल यात्रा होगी। भारत और नेपाल के बीच उच्चस्तरीय आदान-प्रदान नियमित रूप से होते हैं। साथ ही भारत पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति पर अमल कर रहा है। विदेश सचिव की नेपाल यात्रा इसी क्रम में है। 
विज्ञापन


दक्षिणी चीन सागर में युद्धाभ्यास को लेकर भिड़े अमेरिका-चीन
दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना और मरीन कोर के संयुक्त युद्धाभ्यास को लेकर चीन-अमेरिका आपस भिड़ गए हैं। रविवार को अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज और मरीन कोर की 13वीं यूनिट ने दक्षिणी चीन सागर में युद्धाभ्यास किया। इसे लेकर चीन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरा दक्षिणी चीन सागर चीन का है।

रूसी अंतरिक्ष यान का कूलेंट प्रेशर लीक
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खड़े एक मानव रहित रूसी आपूर्ति यान का कूलेंट प्रेशर लीक हो गया पहुंचा। गनीमत रही कि चालक दल के सदस्यों को कुछ नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। रशिया स्पेस कोर्पोरेशन (रोस्कोस्मोस) और नासा ने शनिवार को बताया कि स्पेसक्राफ्ट बिना चालक दल के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था। 
विज्ञापन


कैरिबियन तट के पास मेक्सिको में चार सिटी इंस्पेक्टर की हत्या
मेक्सिको सिटी। कैरिबियन तट के पास मेक्सिको सिटी के प्लाया डेल कारमेन में शनिवार को एक वाहन में चार शव मिले। पुलिस ने बताया कि चारों मृतक मेक्सिको नगरपालिका के इंस्पेक्टर थे। चारों की बेहद क्रूरता के साथ नृशंस हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें