फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा भारत, संवेदनशील अबेई में होगी तैनाती

Fri, 06 Jan 2023 11:46 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत अपने सैनिकों की संख्या में लगातार इजाफा करने पर जोर दे रहा है। जो कि साबित करता है कि भारत शांति के पक्ष में हमेशा आगे रहा है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन शांति संचालन और संचालन सहायता विभागों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है जो मेजबान देशों  को युद्ध से शांति की ओर बढ़ने में मदद करता है।
 
विज्ञापन
भारतीय महिला शांति सैनिकों की तैनाती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्ठायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने ट्वीट करते हुए बताया कि भारत संवेदनशील क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन में हमारी बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की पूरी महिला टुकड़ी तैनात कर रहा है। यह हाल के वर्षों में महिला शांति सैनिकों की अकेली सबसे बड़ी तैनाती है। टीम को शुभकामनाएं।

विज्ञापन


कंबोज ने कहा कि अबेई में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून छह जनवरी को 2023 को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल, अबेई (यूएनआईएसएफए) में भारतीय बटालियन के हिस्से के तौर पर तैनात की गई है। इस बयान के अनुसार सबसे पहले साल 2007 में लाइबेरिया में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून तैनात करने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में यह भारत की सबसे बड़ी एकल महिला प्लाटून की तैनाती है।  पिछले साल 31 अक्तूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।

भारतीय मिशन ने बयान में उल्लेख किया कि स्थानीय आबादी में महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने की क्षमता के लिए दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र मिशनों में महिला शांति सैनिकों की भूमिका अहम है। विशेष रूप से संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के जो शिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें