फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन में मनाया गया 'इंडिया डे', ब्रिटेन के सांसद बोले- पहली बार धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी देखा तिरंगा

Sat, 26 Aug 2023 10:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: सांसद रामी रेंजर ने इस मौके पर कहा कि यह पहली बार है जब मैंने धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी तिरंगा देखा है। यह गर्व की बात है कि हमने वह कर दिखाया जो कोई और नहीं कर सका। 
विज्ञापन
Steve Tuckwell, Rami Ranger - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के नवनात सेंटर में 'इंडिया डे' मनाया गया। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

इस मौके पर ब्रिटेन के सांसद स्टीव टकवेल ने कहा कि भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया जाना बेहद खुशी बात है। ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध उतने ही मजबूत हैं, जितने पहले थे। मैं संसद सदस्य के रूप में भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हूं। 
 

एक दूसरे सांसद रामी रेंजर ने इस मौके पर कहा कि यह पहली बार है जब मैंने धरती के साथ-साथ चंद्रमा पर भी तिरंगा देखा है। यह गर्व की बात है कि हमने वह कर दिखाया जो कोई और नहीं कर सका। 
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा, भारत के इतिहास के पिछले 76 वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया गया है, खासतौर पर बीते एक दशक में। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर काम करें और आगे की ओर देखें। सभी सफलताओं को मजबूत करें और एक नए भारत के लिए आगे बढ़ें। प्रवासी भारतीयों की भूमिका इसके केंद्र में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें