फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: भारत ने इराक के दोहुक में बमबारी की निंदा की, कहा- संयुक्त राष्ट्र चिंताओं का निकाले हल

Thu, 28 Jul 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

भारत ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और संबंधित पक्ष को वैश्विक मानवीय कानून के तहत दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने उत्तरी इराक के एक पर्वतीय रिजॉर्ट ‘दोहक’ पर बमबारी की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह इराक की चिंताओं का हल निकाले। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इराकी विदेश मंत्री द्वारा जताई गई उन चिंताओं का समाधान निकालना चाहिए जिसमें कहा गया है कि तुर्की की सेनाओं ने उनके देश की संप्रभुता के खिलाफ ‘खुला और घोर’ हमला किया है। हमले में 9 की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


दोहुक में हमलों पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के उप-राजदूत आर. रवींद्र ने कहा कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में दोहुक गवर्नरेट के जाखो जिले में हाल में हुई बमबारी की भारत कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा, सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से, मैं इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता का सम्मान करें
भारत ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और संबंधित पक्ष को वैश्विक मानवीय कानून के तहत दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। रवींद्र ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को भारत सर्वोच्च महत्व देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें