फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने अफगानिस्तान में पूरी की महिलाओं के लिए चलाई गई उच्च प्रभाव विकास परियोजना

Fri, 08 Jan 2021 04:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
PM modi and Afghan President Ashraf Ghani - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास ने महिलाओं के लिए चलाई गई एक उच्च प्रभाव विकास परियोजना के पूरा होने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह परियोजना अफगानिस्तान के घोर प्रांत में हस्तशिल्प के जरिये अफगानी महिलाओं के लिए आर्थिक मौके बढ़ाने पर आधारित थी। भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

भारत ने पिछले साल नवंबर में अफगानिस्तान में करीब 592 करोड़ रुपये की लागत वाले 100 से ज्यादा उच्च प्रभाव सामुदायिक परियोजनाओं का नया चरण चलाने की घोषणा की थी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के इस 5वें चरण की घोषणा 24 नवंबर को 2020 अफगानिस्तान सम्मेलन के दौरान की थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान में भारत अब तक 3 अरब डॉलर से ज्यादा की विकास परियोजनाएं चला चुका है।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री जयंशकर ने कहा था कि अफगानिस्तान का कोई भी हिस्सा आज की तारीख में भारत की विकास परियोजनाओं से अछूता नहीं बचा है। भारत ने अफगानिस्तान के सभी 34 राज्यों में 400 से ज्यादा परियोजनाओं पर काम किया है, जबकि 65 हजार से ज्यादा अफगानी छात्रों को भी भारत में शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें