फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपिटल हिल पर हमला: दुनिया भर के नेताओं ने की हिंसा की निंदा

Fri, 08 Jan 2021 04:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
हंगामे और हिंसा के बीच दुनिया भर के नेताओं ने निंदा की - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में संसद भवन में राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों के हंगामे और हिंसा के बीच दुनिया भर के नेताओं ने इसकी निंदा की है। वैश्विक नेताओं ने इसे अप्रत्याशित, दुखत और खौफनाक बताया है। इटली के वामपंथी नेता (सेवानिवृत्त) पीरलुजी कास्ताजनेती ने कहा, यह ‘ट्रंपवाद’ का नतीजा है।

विज्ञापन


शांतिपूर्ण हो सत्ता हस्तांतरण
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ‘अमेरिकी संसद परिसर में अशोभनीय दृश्य देखने को मिले। अमेरिका विश्व भर में लोकतंत्र के लिए खड़ा रहता है। यह महत्वपूर्ण है कि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण और तय प्रक्रिया के तहत उचित तरीके से हो।’


हिंसा की इजाजत नहीं दे सकते
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ‘हम लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले कुछ चंद लोगों को हिंसा की इजाजत नहीं दे सकते हैं। हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और वाशिंगटन में आज जो कुछ हुआ वह असल अमेरिका नहीं है।’
विज्ञापन


घटना से क्षुब्ध है देश
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने कहा कि 'हमारा देश कैपिटल परिसर में हुई हिंसा की घटना से बेहद क्षुब्ध है क्योंकि कनाडा हमेशा से अमेरिका का करीबी सहयोगी रहा है।'

चुनाव नतीजों का सम्मान होना चाहिए
ईयू के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा कि ‘दुनिया की नजर में अमेरिका में लोकतंत्र आज असहाय प्रतीत हुआ। यह अमेरिका नहीं है। तीन नवंबर को हुए चुनाव के नतीजों का सम्मान होना चाहिए।’

यह चिंताजनक है
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसस ने कहा कि ‘अमेरिका में हिंसा की घटनाओं को बेहद दुखद हैं। वाशिंगटन में हंगामे और प्रदर्शन की घटनाएं निश्चित ही किसी भी देश को व्यथित करने वाली हैं। यह चिंताजनक है।’

नेता अपने समर्थकों को हिंसा से दूर रखें
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि ‘अमेरिका में हुई घटनाओं से दुखी हूं। इन हालात में यह महत्वपूर्ण है कि सियासी नेता अपने समर्थकों को हिंसा से दूर रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और कानून के शासन में विश्वास करने के लिए राजी करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें