फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की हेकड़ी, कहा- भारत अपने सैनिकों को अनुशासित करे, हम और टकराव नहीं चाहते

Wed, 17 Jun 2020 01:58 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन की हेकड़ी कम नहीं हुई है और वह भारत पर ही आरोप लगा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि गलवां घाटी क्षेत्र की संप्रभुता हमेशा चीन से संबंधित रही है। भारतीय सैनिक सीमा का उल्लंघन करते हैं और हमारे बीच कमांडर स्तर की वार्ता पर प्रोटोकॉल का गंभीर रूप से उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम भारत से सीमा पर तैनात सैनिकों को सख्ती से अनुशासित करने, उल्लंघन और उकसावे वाली गतिविधि को रोकने, चीन के साथ काम करने और बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने के सही रास्ते पर वापस आने के लिए कहते हैं।

झाओ लिजियन ने कहा कि हम राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। यह घटना एलएसी की चीनी जमीन पर हुई और चीन इसके लिए दोषी नहीं है। हम और अधिक झड़पों को नहीं देखना चाहते। 
विज्ञापन


चीन के 35 जवान हताहत हुए: सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया
वहीं अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से कहा गया है कि भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प में चीनी सेना के 35 जवान हताहत हुए हैं। इस संख्या में मारे गए जवान और घायल हुए जवान दोनों शामिल हो सकते हैं। चीन ने झड़प में अपनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी के हताहत हुए जवानों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चीनी पक्ष के जवान भी उसी अनुपात में हताहत हुए हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं है कि झड़प में कितने जवान हताहत हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें