फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'यह भारत सरकार ही तय करेगी...', ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को चुनाव कवर करने की अनुमति न देने के दावे पर अमेरिका

Fri, 26 Apr 2024 03:56 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, हम दुनिया के देशों के साथ यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि लोकतंत्र के ताने-बाने में प्रेस की आजादी अभिन्न भूमिका निभाती है। यही वजह है कि हम यहां आते हैं और नियमित रूप से सवाल लेते हैं।
विज्ञापन
वेदांत पटेल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को भारतीय आम चुनावों को कवर करने की अनुमति न देने के दावों पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। वॉशिंगटन ने कहा कि यह देश तय करेगा कि किन विदेशी नागरिकों को प्रवेश की अनुमति दी जाए, चाहे वह अल्पकालिक यात्री हों या अंतरराष्ट्रीय पत्रकार के रूप में। 

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी डायस के वीजा को रिन्यू करने से इनकार करने के आरोप पर सवाल किया। इस पर पटेल ने कहा, भारत सरकार अपनी वीजा नीति के बारे में बात कर सकती है। यह ऐसा कुछ मामला नहीं है, जिसे मैं यहां से आगे बढ़ाने जा रहा हूं। 

उन्होंने लोकतंत्र के ताने-बाने में स्वतंत्र प्रेस की भूमिका पर जोर दिया। पटेल ने कहा, हम दुनिया के देशों के साथ यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि लोकतंत्र के ताने-बाने में प्रेस की आजादी अभिन्न भूमिका निभाती है। यही वजह है कि हम यहां आते हैं और नियमित रूप से सवाल लेते हैं। लेकिन मैं इस मुद्दे को भारत के अधिकारियों पर छोड़ता हूं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी ने दावा किया कि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि सूत्रों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके दावे सही नहीं हैं। सूत्रों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया प्रसारण निगम (एबीसी) की दक्षिण एशिया संवाददाता अवनी को अपने पेशेवर कार्यों को करते हुए वीजा नियमों का उल्लंघन करने हुए पाया गया था। इस बीच, उनके अनुरोध पर अवनी को आश्वासन दिया गया कि आम चुनावों के कवरेज के लिए उनका वीजा बढ़ाया जाएगा। 
  
सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि अवनी के चुनाव को कवर करने की अनुमति न होने के दावे भी तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। बूथ के बाहर चुनाव गतिविधियों को कवर करने की अनुमति सभी वीजा-धारक पत्रकारों को है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटेल ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश पर भारत सरकार की आंतरिक जांच रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
 
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, पटेल ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की कथित हत्या की साजिश पर भारत सरकार की आंतरिक जांच रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें