फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संकट: भारत आने वाले 14 जहाजों को ईरानी सेना ने होर्मुज में रोका, एक पर सीधी फायरिंग

Sat, 18 Apr 2026 08:25 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, तेहरान।

सार

भारत आ रहे कच्चे तेल और गैस से लदे 14 जहाजों को ईरानी सेना ने होर्मुज में रोक लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय जहाज क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि सिर्फ एक टैंकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
होर्मुज में ईरान के नौ सैनिक। - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज में तनाव चरम पर पहुंच गया है। खबर आई है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने भारत आ रहे 14 मालवाहक जहाजों के एक बड़े काफिले को बलपूर्वक रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान ईरानी गनबोट्स ने दो जहाजों पर सीधी फायरिंग की, जिससे एक भारतीय टैंकर का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


बिना चेतावनी के बरसीं गोलियां
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना ओमान से करीब 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केशम और लारक द्वीपों के बीच घटित हुई। दावा किया जा रहा है कि जहाजों का बेड़ा अपनी लय में बढ़ रहा था, तभी दो ईरानी गनबोट्स ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पूर्व चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी। जिस जहाज पर हमला किया गया, वह कच्चे तेल से लदा था। हमले के बाद 13 जहाजों को अपना सफर बीच में ही छोड़कर फारस की खाड़ी के अलग-अलग ठिकानों पर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सिर्फ एक जहाज को मिली राह
हालांकि, इस तनावपूर्ण घेराबंदी के बीच एक राहत भरी खबर यह रही कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए कच्चा तेल लेकर आ रहा एक भारतीय जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार करने में सफल रहा। वह अब भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बाकी 13 जहाज फिलहाल लारक द्वीप के दक्षिण में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei: 'बिजली की तरह करो हमला', ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का सेना को बड़ा संदेश

काफिले में क्या-क्या था शामिल?
रोके गए 14 जहाजों में से सात पर भारतीय तिरंगा लहरा रहा है, जबकि बाकी जहाज लाइबेरिया, मार्शल आइलैंड्स और वियतनाम के हैं। इनमें 6 जहाज कच्चे तेल, 3 एलपीजी गैस और 4 उर्वरक से लदे हैं। भारत सरकार इन जहाजों और चालक दल की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्धविराम अगले हफ्ते समाप्त होने वाला है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उसकी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, वह होर्मुज पर अपना सख्त नियंत्रण बनाए रखेगा। दुनिया के कुल तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें