फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Service Resumed: भारत-बांग्लादेश बस सेवा दो साल बाद फिर शुरू, ढाका-कोलकाता के बीच चलेगी

सार

इससे पहले 29 मई को दोनों देशों के बीच रेल सेवा फिर से शुरू की गई थी। ट्रेन सेवा मार्च 2020 से COVID-19 को देखते हुए निलंबित कर दी गई थी।
विज्ञापन
ढाका-कोलकाता-ढाका बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा आज से फिर शुरू हो गई। कोरोना महामारी के कारण यह दो साल से बंद थी। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले 29 मई को दोनों देशों के बीच रेल सेवा फिर से शुरू की गई थी। ट्रेन सेवा मार्च 2020 से COVID-19 को देखते हुए निलंबित कर दी गई थी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो ट्रेनें चलती हैं। एक बंधन एक्सप्रेस कोलकाता और खुलना के बीच तो दूसरी मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता को ढाका से जोड़ती है। 

बस सेवा पुन: शुरू होने के मौके पर ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया 'भारत-बांग्लादेश क्रॉस-बॉर्डर बस सेवाओं की बहाली हो गई है। अगरतला-अखौरा और हरिदासपुर-बेनापोल के माध्यम से भारत-बांग्लादेश बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को आज सुबह ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मकसद सस्ती और जन-केंद्रित आवाजाही को बढ़ावा देना है।'
विज्ञापन


बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीआरटीसी) के अध्यक्ष ताज़ुल इस्लाम ने गुरुवार को बस फिर शुरू किए जाने की पुष्टि की थी। इस्लाम ने कहा था कि ढाका-सिलहट-शिलांग-गुवाहाटी-ढाका मार्ग को छोड़कर चार अन्य मार्गों पर सेवा शुक्रवार से फिर से शुरू होगी। पहली बस ढाका की मोतीझील से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। 

कोविड के कारण बस संचालन रोकने से पहले पांच मार्गों पर बसें चलती थीं। ढाका-कोलकाता-ढाका, ढाका-अगरतला-ढाका, ढाका-सिलहट-शिलांग-गुवाहाटी-ढाका, अगरतला-ढाका-कोलकाता-अगरतला और ढाका-खुलना -कोलकाता-ढाका मार्ग पर बसें चलती थीं। बीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि पांचवें रूट से बस संचालन शुरू करने पर भी चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें