फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस जयशंकर का चीन दौरा, भारत के साथ हुए ये चार अहम समझौते

Mon, 12 Aug 2019 08:23 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एस जयशंकर और वांग यी - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और चीन ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को और अधिक मजबूत करने के लिए सोमवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क पर भारत-चीन उच्च स्तरीय तंत्र की दूसरी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के शरीक होने के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


जयशंकर चीन की तीन दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने चीनी उपराष्ट्रपति वांग किशान से मुलाकात की और विदेश मंत्री वांग यी के साथ वार्ता की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक दोनों देशों ने सांस्कृतिक आदान प्रदान, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेल और संग्रहालय प्रबंधन में सहयोग के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देश सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन और पुरातात्विक धरोहर स्थलों के प्रबंधन को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। जयशंकर और वांग यी ने पारंपरिक औषधि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अहमियत का जिक्र किया। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि दोनों नेता अपने राष्ट्रीय खेल एसोसिएशनों, खिलाड़ियों और युवाओं के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर सहमत हुए, ताकि अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों पर सहयोग मजबूत किया जा सके। इसमें कहा गया है कि दोनों नेता वर्ष 2020 के लिए द्विपक्षीय वार्ताओं को लेकर एक कार्य योजना पर भी सहमत हुए। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में चीन की यात्रा पर जाने वाले जयशंकर पहले मंत्री हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें