फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और बहरीन का पाक पर प्रहार, वैश्विक समुदाय से की आतंकवाद के प्रयोग को खारिज करने की अपील

Sun, 25 Aug 2019 04:35 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहरीन यात्रा के दौरान पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए भारत और बहरीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दूसरे देशों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल को खारिज करने की रविवार को अपील की। प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश (बहरीन) की यात्रा के दौरान दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने एवं खुफिया सूचना के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग और अधिक बढ़ाने को सहमत हुए। 

विज्ञापन


बहरीन की अपनी दो दिनों की यात्रा के दौरान मोदी ने इस खाड़ी देश के शाह हमद बिन इसा अल खलीफा और प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। मोदी की यात्रा रविवार को संपन्न हुई। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की बहरीन की यह प्रथम यात्रा थी। एक संयुक्त बयान के मुताबिक दोनों देशों ने बैठकों के दौरान पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

बयान में किसी देश का नाम लिए बगैर कहा गया, ‘दोनों देश दूसरे देशों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल को खारिज करने, आतंकवादी बुनियादी ढांचे को (जहां कहीं अस्तिव में हैं, उन्हें) खत्म करने और अन्य देशों के खिलाफ सभी तरह के आतंकवाद को समर्थन एवं धन की आपूर्ति को काटने तथा सभी आतंकवादी हरकतों को न्याय के दायरे में लाने की सब देशों से अपील करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई दिल्ली पाकिस्तान पर यह दबाव डालता रहा है कि वह सीमापार आतंकवाद को समर्थन करने की अपनी राजकीय नीति और अपनी सरजमीं पर आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद करे। 

भारत और बहरीन ने आतंकवाद एवं कट्टरपंथ को प्रोत्साहित करने वाले और सामाजिक सौहार्द्र में खलल डालने वाली गतिविधियों में साइबर जगत के इस्तेमाल की रोकथाम करने सहित साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के तौर तरीकों पर भी चर्चा की। बयान के मुताबिक दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद की रोकथाम एवं खुफिया सूचना के क्षेत्र में सहयोग और अधिक बढ़ाने को सहमत हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें