फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कोविड-19 बीमारी के दौरान दुनिया को टीकों का निर्यातक बना भारत, अमेरिका ने स्वीकारी देश की क्षमता

Wed, 26 Oct 2022 10:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस कोरोनावायरस रिस्पांस कोऑर्डिनेटर डॉ आशीष झा ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अविश्वसनीय विनिर्माण क्षमता के कारण भारत टीकों का एक प्रमुख निर्यातक रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी से लड़ते हुए भारत ने अपनी क्षमताओं का अहसास  दुनिया को कराया है। कोरोना वायरस बीमारी के दौरान भारत दुनिया के लिए कोविड-19 टीकों का निर्यातक रहा। व्हाइट हाउस ने भी वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खिलाफ टीकों की आपूर्ति में देश की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


भारत रहा टीकों का प्रमुख निर्यातक देश
व्हाइट हाउस कोरोनावायरस रिस्पांस कोऑर्डिनेटर डॉ आशीष झा ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अविश्वसनीय विनिर्माण क्षमता के कारण भारत टीकों का एक प्रमुख निर्यातक रहा है। एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ. आशीष झा ने कहा कि आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका की क्वाड साझेदारी में रणनीतिक सुरक्षा संवाद में कोरोना वायरस जो बाइडेन प्रशासन के लिए प्रमुख विषय था। डॉ. आशीष ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत दुनिया के लिए वैक्सीन का एक महत्वपूर्ण निर्माता है। दुनिया को वैक्सीन की आपूर्ति करने के बाइडेन प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए आशीष झा ने कहा कि अमेरिका सभी निम्न और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराना जारी रखेगा।   

अमेरिका में आए सभी वैरियंट बाहर देशों से
लगभग 100 देशों में  COVAX के जरिए मुफ्त टीके प्राप्त करने के योग्य हैं। अमेरिका में आने वाले कोरोना के सभी वैरियंट बाहर के देश से आए थे। यह गलत सोच है कि हम दूसरे देशों के लिए अपने दरवाजे बंद कर लें, महत्वपूर्ण यह है कि सभी देशों में टीकाकरण कराएं। अमेरिका दुनिया के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। झा ने कहा कि बाइडेन ने वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले अमेरिकी राष्ट्रपतियों से हटकर काम किए हैं। अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए 4.02 बिलियन यूरो की मदद सिर्फ एक छोटा सा निवेश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें