फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में आज आखिरी बार छपेगा 50 साल पुराना भारतीय अखबार

Mon, 30 Mar 2020 06:11 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया अब्रॉड - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में पिछले 50 साल से भारतीय समुदाय की आवाज कहे जाने वाले एक प्रतिष्ठित अखबार सोमवार को आखिरी बार छापा जाएगा। इस भारतीय अखबार की प्रकाशक संस्था ने इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन के कारण प्रिंट संस्करण को बंद करने की घोषणा कर दी है। ‘इंडिया एब्रॉड’ नाम के इस अखबार की स्थापना 1970 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक गोपाल राजू ने की थी। 

विज्ञापन


भारत से जुड़ी खबरों पर केंद्रित होने के चलते इस अखबार को बेहद चर्चा मिली और बहुत बड़ा पाठक वर्ग इसके साथ जुड़ गया। 2001 में रेडिफ डॉट कॉम ने इस अखबार का मालिकाना हक राजू से खरीद लिया था। 2016 में रेडिफ ने इसका मालिकाना हक 8के माइल्स मीडिया इंक को बेच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें