न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने-अपने यहां पहले मरीज की मौत की पुष्टि की है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनके यहां 70 साल की बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। कोलंबो में 65 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। यहां 115 पॉजिटिव मामले हैं।