भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक बहुत ही विशेष बधाई संदेश प्राप्त हुआ है। सामंथा क्रिटोफोरेटी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भी आजादी के अमृत महोत्सव पर खास बधाई दी गई है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की एस्ट्रोनॉट सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने अंतरिक्ष से वीडियो संदेश के जरिए भारत की आजादी के 75 साल पूरे करने के अवसर पर शुभकामनाएं दी औक कहा कि आसमान की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
क्रिस्टोफोरेटी ने अपने संदेश में कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ मिलकर काम किया है। अंतरिक्ष यात्री ने इसरो को गगनयान मिशन की सफलता के लिए भी कामना की।
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। एजेंसी ने नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक बहुत ही विशेष बधाई संदेश प्राप्त हुआ है। सामंथा क्रिटोफोरेटी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
सामंथा क्रिस्टोफोरेटी इटली की अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने इसरो के साथ एक अन्य प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय स्पेस एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। यह सहयोग भी आगे जारी रहेगा क्योंकि इसरो की टीएम साइंस मिशन के डेवलपमेंट पर साथ ही काम कर रही है। साइंस के जरिए आपदाओं को ट्रैक करने और जलवायु परिवर्तन को समझने में मदद मिलेगी।