फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही बांधों की संख्या भविष्य में खतरा, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की रिपोर्ट

Sun, 24 Jan 2021 06:20 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
बांध (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में 2025 तक हजारों बांध 50 साल पुराने हो जाएंगे। कई देशों में हजारों पुराने बांध हैं, जो भविष्य के लिए खतरा बन सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजिंग वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में 2050 तक हजारों लोग 20वीं सदी में बने बांधों के नीच रहेंगे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में बने करीब 58,700 बांध 1930 से 1970 के बीच बने थे। इनकी डिजायनिंग ऐसी है कि ये अभी 50-100 वर्ष चल सकते हैं। 50 वर्ष में कंक्रीट से बंधे बांध में एजिंग मतलब कमजोरी दिखने लगती है।

दुनिया में 55 फीसदी यानी 32,716 बांध चार एशियाई देशों चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया में है। भारत में 1115 बड़े बांध 2025 में 50 वर्ष से पुराने हो जाएंगे। इसी तरह 4250 बांध 2050 तक 50 वर्ष के हो जाएंगे जबकि 64 बांध ऐसे हैं जो वर्ष 2050 तक 150 वर्ष से अधिक पुराने हो जाएंगे।
विज्ञापन


केरल के 35 लाख लोगों को खतरा
रिपोर्ट के अनुसार केरल के मुल्लापेरियार बांध से 35 लाख लोगों को  खतरा है जिसका निर्माण 100 वर्ष पहले हुआ था। ये बांध कभी भी धोखा दे सकता है। अधिक से अधिक लोगों को खतरा इसलिए है क्योंकि बांध की संरचना समय के साथ काफी कमजोर हो रही है। इस तरह के बांध दुनियाभर में बड़ी संख्या में हैं जो इंसानों के लिए खतरा बन सकते हैं।

यूएस: 90,580 बांध 50 साल पुराने
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 90,580 बांध 56 साल पुराने हैं। 85 फीसदी से अधिक बांध 2020 में उम्र सीमा को पार कर चुके हैं लेकिन उनका प्रयोग हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 30 वर्षों में 1275 बांधों को अमेरिका के 21 राज्यों से हटाया गया है। इसमें से वर्ष 2017 में अकेले 80 बांधों को हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें